Porsche Car Accident : कार में सवार अन्य लोगों के रक्त नमूने भी लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2024

पुणे। पुणे के चर्चित पोर्श कार हादसे के बाद कार चला रहे 17 वर्षीय किशोर के अलावा उसमें सवार तीन और लोगों के रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए थे। पूरे प्रकरण की जांच की जानकारी रखने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात बताई। इस कार हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी। 

उन्होंने बताया, ‘‘हादसे के बाद (यरवदा) पुलिस थाना ने किशोर, उसके साथ कार में बैठे उसके दो दोस्तों और (परिवार के) कार चालक को रक्त के नमूने देने के लिए ससून जनरल अस्पताल भेजा था। इन नमूनों में से किशोर के रक्त के नमूने की अदला-बदली कर दी गई। अन्य तीन के नमूनों में भी शराब का अंश नहीं मिला।’’ कथित तौर पर यह दिखाने के लिए किशोर के खून के नमूने बदले गए थे कि उसने शराब नहीं पी रखी थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह भी जांच कर रहे हैं कि उनके नतीजे भी नकारात्मक कैसे आए।

प्रमुख खबरें

हरियाणा में नौकरी के नाम पर 2.41 करोड़ की धोखाधड़ी, CBI ने 5 आरोपियों पर दर्ज की FIR

Punjab में शासन से लोगों का भरोसा उठ रहा, Sachin Pilot ने AAP सरकार को घेरा

France में हिंसक प्रदर्शन और लूटपाट के बाद 1800 लोग गिरफ्तार, सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल

George Soros से नहीं चुनाव से होगा सत्ता परिवर्तन, Kiren Rijiju का विरोधी दलों पर वार