मेरठ में एसएसपी आवास के पास मिला व्यापारी का कार में गोली लगा खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

By राजीव शर्मा | Feb 12, 2022

मेरठ में एसएसपी आवास से चंद कदम दूर कार के अंदर व्यापारी का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एसएसपी व एसपी सिटी के साथ फारेंसिक टीम पहुंच गई। मृतक व्यापारी के हाथ में पिस्टल थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच में जुट गयी। कार में मौजूद दस्तावेजों के जरिए पुलिस ने व्यापारी के स्वजन से संपर्क किया। स्वजन ने बताया कि उन पर एक फाइनेंसर दबाव बना रहा था। जिस वजह से वह तनाव में थे।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने बताया की सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि आज मैं मर रहा हूं। मरने के अलावा कोई चारा नहीं है। सुसाइड नोट में फाइनेंसर का जिक्र था। इसमें लिखा है की फाइनेंसर मुझ पर दबाव बना रहा है। पुलिस को कार में लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। इस मामले में परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया की वह कुछ समय से तनाव में थे। पुलिस को कार से डिपरेशन की दवाई भी मिली हैं।

मृतक के भाई दीपक चौधरी ने फाइनेंसर राजकुमार सिरोही पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। बताया कि पांच लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। राजकुमार ने चक्रवृद्धि ब्याज लगा दिया और दबाव बनाया जा रहा था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से परिवार के लोगों ने भी बताया कि योगेंद्र चौधरी ने फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था और हर महीने 11 हजार रुपये पैसा जमा भी किया जा रहा था। फाइनेंसर के दबाव में ही आत्महत्या की है। कनपटी के पास गोली मारकर कारोबारी ने जान दी है।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा