हनीमून पर गए थे कपल, होटल के बाथरूम में मिली महिला की खून से लथपथ डेड बॉडी, पति फरार

By निधि अविनाश | Jul 22, 2022

हनीमून पर गई महिला फार्मासिस्ट की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या पीट-पीटकर की गई है। महिला की लाश होटल के बाथरूम में मृत पाया गया है। महिला की हत्या के पीछे पति का हाथ बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद पति होटल से बोट में भागकर करीब 2 किलोमीटर दूर एक आइलैंड पर जाकर छिप गया था। महिला अमेरिका के मेम्फिस की रहनेवाली ती जिसकी उम्र 39 साल बताई जा रही है। महिला क्रिस्टे जिओन चेन की लाश 9 जलाई को फिजी के यसावा ग्रुप ऑफ आइलैंड्स पर मौजूद टर्टल आइलैंड रिजॉर्ट में मिली। इस रिजॉर्ट का किराया एक रात का 3 लाख है। डेली मेल के अनुसार महिला का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें पता चला है कि महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए है। ज्यादा अटैक महिला के सिर पर किए गए थे। 

इसे भी पढ़ें: पत्नी को जिद थी मुंबई जाने की, पति ने कर दिया इनकार, गुस्से में अपने ही बच्चे की मां ने कर दी हत्या

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 जुलाई की सुबह ब्रैडली और चेन दोनों में से कोई भी ब्रेकफास्ट के लिए नहीं उठे थे। बाद में होटल के कर्माचारी साफ-सफाई के लिए कमरे के पास गए तो उसपर डो नॉट डिस्टर्ब का सान बोर्ड लगा हुआ था। लेकिन जब दोनों कपल लंच तक बाहर नहीं आए तो होटल के कर्मचारी ने एकस्ट्रा चाभी से कमरे को खोला। उसने बाथरूम में चेन को खून से लथपथ देखा। होटल मैनेजमेंट ने घटना के बारे में फिजी पुलिस फोर्स को बताया. सूत्रों के मुताबिक, चेन की बॉडी को रिकवर करने के बाद पुलिस ने ब्रैडली की खोज में एक टीम लगा दी। जांच करने और खोजबीन करने के बाद चेन का पति ब्रैडली घटना स्थल से 2 किलोमीटर दूर मटाकावालेवु आइलैंड में मिला। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी