जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत और पाँच घायल

By दिनेश शुक्ल | Nov 15, 2020

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपावली की रात्रि में जमीनी विवाद हो गया जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भी कराया गया है। जानकारी के अनुसार गढ़ीमलहरा में मुन्ना लाल यादव 50 वर्ष अपने पुत्र बबलू यादव 22 वर्ष के अलावा गोविंद यादव, कमलेश यादव, बबलू यादव, संतोष यादव के साथ खेत से आ रहा था। तभी रास्ते में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में घायल लोगों में से इलाज के दौरान मुन्नालाल यादव की मौत हो गई। 

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे