राजकुमारी सोफिया Duleep Singh के ब्रिटेन स्थित आवास पर सम्मान के तौर पर ‘नीली पट्टिका’ लगाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की बेटी राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह के लंदन स्थित आवास पर शुक्रवार को सम्मान के तौर पर ‘नीली पट्टिका’ लगाई गई। ‘इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी’ द्वारा संचालित ‘नीली पट्टिका’ योजना ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़ी विशेष इमारतों के महत्व का सम्मान प्रदर्शित करती है। महारानी विक्टोरिया द्वारा लंदन के दक्षिण-पश्चिम में हैम्पटन कोर्ट पैलेस में सोफिया और उनकी बहनों को अनुग्रह के रूप में ‘‘फैराडे हाउस’’ अपार्टमेंट प्रदान किया गया था। राजकुमारी सोफिया इस आवास में चार दशकों से अधिक समय तक रहीं।

‘सोफिया: प्रिंसेस, सफ़्रागेट, रेवोल्यूशनरी’ जीवनी की लेखिका अनीता आनंद ने कहा, ‘‘एक राजनीतिक पत्रकार के रूप में, मुझे लगा कि मुझे महिलाओं के मताधिकार के लिए संघर्ष करने वालों की कहानी पता है और फिर मुझे इस असाधारण महिला के बारे में पता चला और मैं उनसे प्रभावित हुई।’’ आनंद ने कहा कि अंतिम सिख शासक की बेटी और महारानी विक्टोरिया की धर्म पुत्री होने की वजह से सोफिया चाहतीं तो बेहद आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने एक कठिन रास्ता चुना। लेखिका ने कहा कि राजकुमारी सोफिया ने महिलाओं को मताधिकार देने के लिए संघर्ष किया था।

प्रमुख खबरें

Araria Lok Sabha Seat: लगातार दूसरी बार खिलेगा कमल या रंग लाएगा राजद का MY समीकरण

तमिलनाडु में चलती ट्रेन से गिरी गर्भवती महिला की मौत

पाकिस्तान में हुआ बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 यात्रिओं की मौत

भारत दौरे पर आएगी दक्षिण अफ्रीका टीम, भारतीय महिला टीम खेलेगी टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज