MotoGP के लाइव प्रसारण में हुई बड़ी गड़बड़ी, भारत का गलत मैप दिखाया, आयोजकों को मांगनी पड़ी माफी

By रितिका कमठान | Sep 23, 2023

भारत में इन दिनों सबसे बड़ी मोटरसाइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी बाइक रेस के दौरान ट्रैक पर भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसी बीच इस प्रतियोगितों में बड़ा बवाल मच गया है।

 

मोटो जीपी का सीधा प्रसारण किये जाने के दौरान शुक्रवार यानी 22 सितंबर को भारत का विवादित नक्शा दिखाया गया था। इस नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। ये घटना मोटोजीपी के शुक्रवार को शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान लाइव स्ट्रीम में हुई थी। इसके बाद बड़ा विवाद हो गया है। 

 

सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस मामले को उजागर किया गया। इस घटना पर जमकर सोशल मीडिया पर भी बवाल मचाया गया है। बता दें कि मोटो जीपी का पहला अभ्यास सत्र 22 सितंबर से ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में शुरू हुआ था। इस दौरान ही भारत का विवादित नक्शा प्रसारित किया गया था।

 

संस्था का आया बयान

भारत का विवादित नक्शा प्रसारित होने के कुछ ही घंटों के अंदर मोटोजीपी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर गलती के लिए माफी मांग ली। मोटोजीपी ने कहा, ‘‘ मोटोजीपी प्रसारण के पहले भाग में दिखाए गए नक्शे के लिए हम भारत में अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं। अपने मेजबान देश के लिए समर्थन और सराहना के अलावा कोई भी बयान देना हमारा इरादा नहीं है।’’ 

 

इसमें कहा गया, ‘‘हम आपके साथ ‘इंडियन ऑयल ग्रांप्री ऑफ इंडिया’ का लुत्फ उठाने लिए उत्साहित हैं और हम आपके साथ हैं। हमें पहली नजर में यहां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पसंद आ रहा है।’’ एमएमएससीआई (भारतीय मोटर स्पोर्ट्स क्लबों के महासंघ) अध्यक्ष अकबर इब्राहिम बीआईसी के रेस कंट्रोल रूम में बैठे हुए थे जब यह शर्मनाक चूक हुई। इब्राहिम ने कहा, ‘‘मोटोजीपी टीवी द्वारा भारतीय ग्रां प्री के प्रसारण के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाया गया जो बेहद अफसोसजनक है। हम जानते हैं कि मोटोजीपी इसके लिए सार्वजनिक माफी जारी कर चुका है। ’’ 

 

इब्राहिम ने कहा, ‘‘एफएमएससीआई अपने मोटोस्पोर्ट्स मान्यता प्राप्त इकाईयों को परामर्श देता है कि उन्हें भारतीय नक्शे और भारतीय तिरंगे को दिखाने में बहुत सतर्कता बरतनी चाहिए और इसे सही से दिखाना चाहिए। ’’ भारत फार्मूला वन रेस 2013 के बाद पहली बार इस स्तर के मोटो रेस की मेजबानी कर रहा है। शुक्रवार को मोटो 2, मोटो 3 और मोटो जीपी के रेसर अभ्यास करेंगे जबकि क्वालीफाइंग मुकाबले शनिवार को होगें। मुख्य रेस रविवार को होगी। 

प्रमुख खबरें

अहमदाबाद के तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली; पुलिस हाई अलर्ट पर

ईडी की छवि धूमिल हो गई, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शिवकुमार ने साधा निशाना

बोल रहे थे मोदी, अचानक रोका भाषण, फिर जो कहा- हिले 57 मुस्लिम देश!

बांग्लादेशी नेताओं पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, भारत विरोधी टिप्पणियों पर दे दी सख्त चेतावनी