BMC ने भेजा राणा दंपत्ति को नोटिस, घर में अवैध निर्माण पाया, 7 दिनों के भीतर देना होगा जवाब

By अभिनय आकाश | May 10, 2022

उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती देने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति व विधायक रवि राणा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जमानत पर बाहर होने के बाद मीडियो को दिए बयान को लेकर मुंबई सेशन कोर्ट की तरफ से राणा को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि उनकी जमानत क्यों नहीं रद्द की जानी चाहिए। वहीं अब बीएमसी की तरफ से भी राणा दंपत्ति के आवास को लेकर फुल एक्शन की तैयारी है। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र को लाउडस्पीकर के उपयोग पर नीति बनानी चाहिए, महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल का बयान

गौरतलब है कि मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की टीम राणा दंपत्ति के मुंबई के खार इलाके के निवास में जाकर निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएमसी ने ये पाया है कि राणा दंपत्ति के घर में अवैध निर्माण किया गया है। यानी अधिकृत नक्शे से हटकर निर्माण किया गया है। इसलिए बीएमसी की तरफ से राणा दंपत्ति को घर के अंदर हुए अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। 

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान