भारतीय बाजार में पेश हुई BMW R 18 क्लासिक, जानिए कीमत और फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

नयी दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू की दोपहिया वाहन इकाई बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में नयी क्रूजर बाइक आर18 क्लासिक पेश की है, जिसकी कीमत 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 1,802 सीसी इंजन वाली बाइक आर18 क्लासिक को मंगलवार से बीएमडब्ल्यू मोटरराड डीलर नेटवर्क के माध्यम से पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में ऑर्डर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, राजधानी दिल्ली में 19 रुपये हुआ महंगा

बीएमडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष (भारत) विक्रम पावा ने कहा, ‘‘बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने बीएमडब्ल्यू आर18 के साथ क्रूजर सेगमेंट में एक धमाकेदार शुरुआत की है। भारत में बीएमडब्ल्यू के पहले क्रूजर की सफलता और लोकप्रियता के आधार पर हम अब बीएमडब्ल्यू आर18 क्लासिक को पेश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Iran का बड़ा फैसला: अमेरिकी हमले के विरोध में Football World Cup में नहीं लेगी हिस्सा

Oman में ईरान ने मचाया कोहराम, धधकने लगा लाखों लीटर कच्चा तेल

LPG Cylinder की Booking को लेकर सरकार की अपील, West Asia संकट में घबराएं नहीं, आपूर्ति सामान्य

West Asia Crisis की आंच: Goa के Hotels-Restaurants पर लटकी तालाबंदी की तलवार, गैस सप्लाई ठप