Baja California के पास समुद्र में नौका पलटने से 11 लोग लापता, 16 बचाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026

मेक्सिको से रवाना हुई एक नौका के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास पलट जाने के बाद 11 लोग लापता हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को मेक्सिको के 16 नागरिकों को बचा लिया गया था। इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जो शार्क के काटने से घायल हो गया था।

तटरक्षक बल के अनुसार शनिवार को बाद में एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर भी अभियान में लगाया जाएगा। तटरक्षक बल के अनुसार, नौका ऐसे क्षेत्र में पलटी जहां तस्कर अक्सर सक्रिय रहते हैं। यह घटना अमेरिकी जलक्षेत्र में नहीं हुई।

जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नौका पर 27 लोग सवार थे। तटरक्षक बल के ‘पेटी ऑफिसर’ चार्ली वैलोर ने शनिवार को कहा, ‘‘हम मदद कर सकते थे और इसी वजह से हमने अपने संसाधनों को अभियान में लगाया।’’

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में Northeast Monsoon की दस्तक, Chennai समेत 17 जिलों में Yellow Alert जारी

Tata Trusts ने परोपकार के लिए बांटे 1556 करोड़ रुपये, बनाएगा 50 गैर लाभकारी अस्पताल

Noida में ऑनलाइन गेम के चक्कर में अकाउंटेंट ने कंपनी के 50 लाख रुपये गंवाए

Mayawati ने Akash Anand को सौंपी रैलियों की कमान, ससुर की वापसी की संभावना पूरी तरह खारिज