boAt SmartRing Active Plus हो गई लॉन्च, हेल्थ और फिटनेस का रखेगी ध्यान

By Kusum | Jun 16, 2025

boAt ने अपना नया रिंग-स्टाइल हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर SmartRing Active Plus लॉन्च कर दिया है। स्टेनलेस स्टील मटेरियल से तैयार ये रिंग तीन कलर्स ब्लैक, रोज गोल्ड और सिल्वर में आती है। इसका स्लीक, कॉन्केव डिजाइन स्क्रैच से बचाव करता है। इसे रिंग को कई एडवांस फीचर्स के साथ एक हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो हार्ट रेट वेरिएशन, हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्किन टेंप्रेचर और स्लीप आदि को ऑटोमैकिट ट्रैक करता है। अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए SmartRing Active Plus छह साइज में आती है। 

boAt SmartRing Active Plus को अलग-अलग साइज ऑप्शन जैसे की 7 (52-55 मिमी), 8 (56-59 मिमी, 9 (60-62 मिमी), 10 (63-66 मिमी), 11 (67-70 मिमी) और 12 (71-74 मिमी) में खरीदा जा सकता है। स्टेनलेस स्टील बिल्ड वाली इस रिंग का वजन 4.7 ग्राम है। ये रिंग मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड ट्रैकिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा ये रिंग हार्ट रेट वेरिएशन, हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस, स्किन टेंप्रेचर और स्लीप को ऑटोमैटिक ट्रैकिंग करती है। ये रिंग boAt क्रेस्ट ऐप के साथ कंपेटिबल है। रिंग कैमरा कंट्रोल शेक एंड टेक प्रदान करती है। रिंग को चार्ज करने के लिए मैग्नेटिक चार्जिंग केस आता है। ये रिंग धूल और पसीने से बचाव के लिए 5ATM रेटिंग से लैस है। ये रिंग एक बार चार्ज होकर 5 दिनों तक चल सकती है और चार्जिंग केस के साथ 30 दिनों तक उपयोग की जा सकती है। 

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings