पतले बालों को कहें Goodbye! ये Trendy Bob Haircuts देंगे Fuller और Bouncy Look.

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 10, 2026

एक मस्त हेयर कट आपके चेहरे पर खिली-खिली मुस्कान लेकर आ सकता है। अगर आप बहुत ही ज्यादा पतले, फ्लैट और बेजान नजर आते हैं? इसलिए बिना किसी भारी तामझाम या मेहनत के आपके बाल घने और वॉल्यूमिनस दिखेंगे,जाने कैसे?

ब्लंट बॉब

यदि आपके बाल काफी पतले हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। ब्लंट बॉब में सारे बालों को एक समान सीधी लंबाई में काटा जाता है। इस हेयर कट से बालों के सिरे काफी मोटे और घने नजर आते हैं। असल में एकदम सीधा कट होने की वजह से बालों को डेंस लुक मिलता है और हेयर फॉल भी कम नजर आता है।

लेयर्ड बॉब

अगर आप बालों में एकदम नेचुरल वॉल्यूम और मूवमेंट चाहते हैं, तो लेयर्ड बॉब एक शानदार हेयर कट हो सकता है। गौरतलब है कि इसमें दी गई हल्की लेयर्स बालों को थोड़ा उभरा हुआ और घना दिखाती हैं। यदि आपका चेहरा गोल या ओवल शेप का है, तो यह हेयरकट आप पर चार चांद लगा देगी। इसके लिए आप ब्लो-ड्रायिंग करें और आपके बालों में बेहतरीन बाउंस मिलेगा।

टेक्सचर्ड बॉब

ट्रेंडी लुक पाना चाहते हैं, तो आप टेक्सचर्ड बॉब जरूर ट्राई करें। इस कट में बालों में को हल्का रफ और अनइवन टच दिया जाता है। इस हेयरस्टाइल में बालों में डेप्थ आती है और पतले बालों में भी ज्यादा वॉल्यूम होने का इल्यूजन क्रिएट होता है। 

एंगल्ड बॉब

असल में स्टाइलिश बॉब कट में आगे के बाल थोड़े लंबे रखे जाते हैं, जबकि पीछे के बाल छोटे होते हैं। एंगल्ड शेप के कारण बालों को एक नया डायमेंशन मिलता है,जिससे पतले बाल भी भरपूर और घने लगते हैं। वैसे यह लुक आपके चेहरे को स्लिन लुक देने में मदद करता है।

असिमेट्रिकल बॉब

यदि आप अपने लुक के साथ कुछ नया, यूनिक और स्टाइलिश एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो असिमेट्रिकल बॉब चुनें। इसमें सिर के एक तरफ के बाल थोड़े लंबे और दूसरी तरफ  के बाल छोटे होते हैं। इस हेयरकट से बालों को ववॉल्यूमिनस दिखती है और आपका ओवरऑल लुक को एक बेहतरीन मॉर्डन टच भी दिया जाता है।

वेवी बॉब

दरअसल, हल्की-हल्की वेव्स पतले बालों में नई जान डाल देती हैं। वेवी बॉब स्टाइल बालों को फुलर और बाउंसी दिखती है। वहीं, इस शानदार लुक को आप कर्लिंग टूल की मदद से फिर अपनी नेचुरल वेव्स के जरिए आसानी से पा सकती हैं। वैसे यह किसी भी पार्टी या फेस्टिव लुक के लिए यह स्टाइल एकदम परफेक्ट है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र