Etah में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की और युवक के शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

एटा जिले के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की और 18 वर्षीय युवक के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक 12वीं का छात्र था, जबकि नाबालिग लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी और दोनों मिरहची थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, युवक की हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे पहले एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि कुछ समय बाद, लड़की को भी उसी मेडिकल कॉलेज लाया गया और डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि दोनों एक ही जगह के थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे, हालांकि उनके परिवार इस बारे में बोलने से बच रहे हैं। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन घटना की सूचना पुलिस को मिल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई।

सूत्रों ने यह भी कहा कि दोनों के शव उनके संबंधित घरों में कथित तौर पर फंदे से लटके मिले थे और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्राधिकारी (सदर) संकल्प दीप कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट और श्वान दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर