तेलंगाना में झील में महिला कांस्टेबल, दो अन्य के शव मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2024

तेलंगाना के कामारेड्डी में एक झील में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला पुलिस कांस्टेबल और एक थाना प्रभारी सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया था। तीनों बुधवार दोपहर से लापता थे। मोबाइल फोन लोकेशन डेटा के आधार पर पुलिस ने बीती रात सदाशिवनगर मंडल में एक झील में महिला कांस्टेबल और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के शव बरामद किए।

कामारेड्डी जिले की पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा ने संवददाताओं को बताया कि इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह भीकनूर के थाना प्रभारी का शव बरामद किया गया। शर्मा ने कहा कि तीनों की मौत से संबंधित परिस्थितियों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। महिला कांस्टेबल बिबिपेट थाने में तैनात थी।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती