Body Detoxification: शरीर में टॉक्सिन बढ़ने पर दिखते हैं यह संकेत, न करें नजरअंदाज

By एकता | Apr 25, 2022

अपने शरीर को बाहर से साफ़ रखना हर किसी को याद रहता है। पर क्या आपने अपने शरीर को कभी अंदर से साफ़ करने के बारे में सोचा है? नहीं न, दरअसल बाहर के अनहेल्दी खाने की वजह से हमारे शरीर में टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ) जमा होने लगते हैं। इन टॉक्सिन्स की वजह से हमारे अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर पाते और हमारा शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ जाता है। समय के साथ इलाज नहीं मिलने पर यह बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं। इसलिए हमें समय-समय पर हमारे शरीर को डिटॉक्स करते रहना चाहिए। डिटॉक्सिफिकेशन की मदद से हमारे शरीर की अंदर तक सफाई हो जाती है। आईये जानते हैं शरीर को कब डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत होती है और इसे कैसे करते हैं।

- अगर आपका वजन पहले से बढ़ गया है और आपके शरीर में फैट जमा होने लगा है तो इसका मतलब साफ़ है कि आपको आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत है।

- काम करने के बाद थका हुआ महसूस करना तो ठीक है पर अगर आप हर छोटे-छोटे काम के बाद थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो यकीनन आपके शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: संबंध बनाते वक़्त लंबे समय तक रहना चाहते हैं एक्टिव तो आज से ही शुरू कर दें यह एक्सरसाइज

- अगर आपका मन किसी भी काम में नहीं लग रहा है और काम पर फोकस करने में दिक्कतें होती हैं तो आपको आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत है।

- बार-बार तबियत बिगड़ रही हैं तो इसका साफ़ मतलब है कि आपके शरीर में हद से ज्यादा टॉक्सिक्स जमा हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: आप भी ले सकेंगे चैन की नींद अगर रात को बिस्तर पर जानें से पहले करें यह काम

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए क्या करें-

- चीनी खाना कम कर दें।

- ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

- ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें।

- ग्रीन टी का सेवन करें।

- ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, लहसुन और सलाद खाएं।

- डिटॉक्स ड्रिंक्स पिएं।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली