Ghaziabad में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

गाजियाबाद में रविवार को मुरादनगर क्षेत्र में एक खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में एक खेत से वकील (45) नामक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि उसकी हथौड़े से प्रहार करके हत्या की गई है। खेत से एक खून से सना हथौड़ा भी बरामद हुआ है। तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच, मसूरी थाना क्षेत्र के समयपुर गांव के एक खेत से एक कंकाल भी बरामद किया गया है। संदेह जताया जा रहा है कि यह दो महीने पहले लापता हुए 12 वर्षीय लवलेश का कंकाल हो सकता है। तिवारी ने बताया कि लवलेश दो महीने पहले लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

WSK Super Masters: 11 साल की Atika ने मुश्किल हालात में रचा इतिहास, लहराया भारत का परचम

ISL 2026: ईस्ट बंगाल की धमाकेदार शुरुआत, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-0 से हराया

Pro League में भारत की लगातार हार से बढ़ी चिंता, विश्व कप से पहले सुधार की जरूरत

T20 World Cup: सुनील गावस्कर की अभिषेक शर्मा को सलाह, विश्व कप में फार्म वापसी पर जोर