ओडिशा के पारादीप में समुद्र से निकाला गया चीनी नाविक का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह के निकट एक जहाज पर से समुद्र में गिरने के बाद लापता हुए एक चीनी नाविक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक बल, एनडीआरएफ, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), राज्य समुद्री पुलिस, गोताखोर और सीआईएसएफ की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

पारादीप की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृति रंजन कर ने कहा, रविवार को चीनी नाविक का शव पानी में उतराया दिखा, जिसे पुलिस ने बाहर निकाल लिया। पिछले बुधवार को कच्चा लोहा ले जा रहा एक जहाज टर्मिनल पर रुका था। अ

धिकारी ने बताया, ‘‘माल उतारने के बाद, जहाज शुक्रवार सुबह रवाना होने की तैयारी कर रहा था। जहाज की सीढ़ी खोलते समय ताई पानी में गिर गया।’’ उन्होंने बताया कि एक बांग्लादेशी नाविक उन्हें बचाने के लिए समुद्र में कूदा, लेकिन वह असफल रहा।

उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक को चालक दल ने बचा लिया, जबकि ताई शुक्रवार से लापता था। पुलिस अधिकारी ने कहा, हम जहाजरानी मंत्रालय की मदद से चीनी नाविक के शव को उसके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !