केरल के इडुक्की में लापता व्यक्ति का शव गटर में मिला, तीन संदिग्ध हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2025

केरल के इडुक्की जिले में बृहस्पतिवार सुबह से लापता एक व्यक्ति का शव गटर से बरामद किया गया है। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जोसफ का शव थोडुपुझा के पास कलायंथानी में खानपान से संबंधित कंपनी के गोदाम के गटर में मिला था। जोसफ बृहस्पतिवार सुबह घर से सुबह की सैर पर निकले थे और तब से लापता थे। उनके रिश्तेदारों ने थोडुपुझा पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस को जांच के दौरान जोसफ के कपड़े और जूते बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं ने शुरू में जोसफ के व्यापारिक साझेदार रहे व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। उक्त व्यक्ति कलयंथानी का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि जोसफ की मौत का कारण उसके व्यापारिक साझेदार रहे व्यक्ति से वित्तीय विवाद है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने एक ही कारोबार में पैसा लगाया हुआ था, लेकिन जोसफ ने कथित तौर पर बार-बार मांग के बावजूद अपने साझेदार का उसका हिस्सा देने से इनकार कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि इसी विवाद के कारण साझेदार ने कोच्चि से दो बदमाशों को जोसफ का अपहरण करने के लिए बुलाया, लेकिन अपहरण के दौरान हाथापाई हुई होगी जिसके कारण जोसफ की मौत हो गई।

इसके बाद तीनों ने शव को गोदाम के अंदर एक गटर में फेंक दिया था और इसे खाद्य अपशिष्ट से ढक दिया था। पुलिस ने बताया कि खानपान से संबंधित जिस कंपनी में जोसेफ का शव मिला है, उसका मालिक जोसफ का पूर्व कारोबारी साझेदार है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार