Jammu- Kashmir के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा मार गिराए गए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सोमवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा की सुरक्षा कर रहे बीएसएफ जवानों ने अंधेरे में उसकी हलचल को भांप लिया और बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किए जाने की स्थिति में जवानों ने गोली चला दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक अलग घटना में तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के मोबाइल फोन पर कई पाकिस्तानी संपर्क नंबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सांबा के डाबोह गांव से उसे हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से सांबा थाने में पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी