अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बॉडीबिल्डर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध

By एकता | Sep 14, 2022

तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री के साथ शादी का झांसा देकर कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मुंबई ने पुलिस ने एक बॉडी बिल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदित्य अजय कपूर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उपनगरीय बांद्रा में एक कॉमन फ्रेंड के आवास पर आरोपी की 24 वर्षीय अभिनेत्री से मुलाकात हुई थी। दोनों ने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और संपर्क में रहे। समय के साथ दोनों करीब हो गए। पुलिस अधिकारी ने पीड़िता की एफआईआर के हवाले से बताया, "कपूर ने शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए।"

इसे भी पढ़ें: Maldives से Sunny Leone ने शेयर की दिलकश तस्वीरें, देखकर धड़क उठे लोगों के दिल

पुलिस अधिकारी ने बताया, "जब अभिनेत्री ने आरोपी से शादी के लिए कहा, तो उसने उसे जोर देकर शारीरिक संबंध बनाए रखने पर मजबूर किया। पीड़िता के मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता के फोन नंबरों पर अश्लील मैसेज भेजे और जान से मारने की धमकी दी। उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया।"

इसे भी पढ़ें: Anil Kapoor ने Koffee With Karan 7 खोला अपनी सदाबहार जवानी का राज, सुनकर उछल पड़े Varun Dhawan

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद फिटनेस ट्रेनर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 (2), 67 और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार