'द डर्टी पिक्चर’ एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की मौत, संदिग्ध हालात में घर में मिला शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2020

कोलकाता। ‘द डर्टी पिक्चर’ समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी बंगाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी, दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस, इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसी, तो बेडरूम में 33 वर्षीय बनर्जी का शव पाया। दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी आर्या ने ‘एलएसडी: लव सेक्स और धोखा’ (2010) समेत कई फिल्मों में काम किया था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल