बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को मिला UAE का गोल्डन वीजा, एक्टर ने किया ये खास ट्वीट

By रेनू तिवारी | May 31, 2021

दुबई। कुछ समय पहले ही संजय दत्त कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत कर आये हैं। कैंसर से उबरने के बाद उन्होंने अपनी बाकी फिल्मों की शूटिंग पूरी की और अपने परिवार के साथ दुबई चले गये। काफी समय से संजय दत्त अपने परिवार के साथ दुबई में है। अब दुबई सरकार की तरफ से संजय दत्त को एक बड़ा उपहार मिला हैं। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बुधवार को कहा कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात यूएई (यूएई) का गोल्डन वीजा मिल गया है। 61 साल के अभिनेता ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने महिला के साथ किया बलात्कार, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक समाचार पत्र खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई की सरकार ने 2019 में नयी वीजा प्रणाली को लागू किया था, जिसके तहत विदेशी नागरिकों को यूएई में रहने, काम करने और पढ़ाई करने के लिए लंबी अवधि के लिए वीजा प्रदान किया जाता है। गोल्डन वीजा पांच अथवा 10 साल की अवधि के लिए दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन