Pinkvilla Style Icons Awards: रेड कार्पेट पर उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें

By एकता | Jun 17, 2022

बुधवार की शाम मनोरंजन जगत के लिए चकाचौंध भरी रहीं। बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न, फैशन डिजाइनिंग, खेल और अन्य इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने 'पिंकविला स्टाइल आइकन अवार्ड्स' (Pinkvilla Style Icon Awards) में शिरकत की और रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। भारतीय सितारें रेड कार्पेट पर बड़े ही हॉट और स्टाइलिश अवतार में वाक करते नजर आए, लेकिन बॉलीवुड की कुछ हॉट हसीनाओं ने सबकी निगाहें अपनी ओर आकर्षित की। इन अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर अपने हुस्न जलवे बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब सोशल मीडिया पर इनकी जोरो-शोरो से चर्चा हो रही है।


बॉलीवुड की उभरती अभिनेत्रियों में शुमार जान्हवी कपूर प्लंजिंग नेकलाइन और थाई हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आयीं। इस डिज़ाइनर ऑउटफिट में जान्हवी काफी हॉट लग रही थीं। हमेशा की तरह उनके हॉट और सेक्सी लुक को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

इसे भी पढ़ें: Bollywood Latest Updates: 'जुग जुग जियो' के नए गाने में दिखी कियारा-वरुण की रोमांटिक केमिस्ट्री, फिल्म का प्रमोशन करने बांद्रा पहुंचे विद्युत जामवाल

किलर लुक में रेड कार्पेट पर उतरी परिणीति चोपड़ा


बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बड़ा ही स्टाइलिश और फैशनेबल आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आयीं। अभिनेत्री के ऑउटफिट की बार करें तो उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स के साथ ब्लैक टॉप और कलरफुल श्रग पहना हुआ था। हाई हील्स और बंधे बालों ने परिणीति के लुक को और भी किलर बना दिया।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan में नहीं नजर आएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, फिल्म निर्माता ने बताई बड़ी वजह

कियारा आडवाणी का हॉट अवतार देखकर थम गयी सबकी साँसें


बॉलीवुड की मशहूर और इस समय की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री कियारा आडवाणी जहाँ भी जाती है सबकी निगाहें उनके लुक पर ही अटकी रह जाती हैं। बीती रात रेड कार्पेट पर अभिनेत्री डीप नैक गाउन पहनकर उतरीं और उनकी हॉट अदाओं ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों छोटे कपड़े पहनने से परहेज करती हैं साई पल्लवी? इंटरव्यू में खुद बताई वजह, सुनकर चौक जायेंगे आप

पति के साथ सनी लियोन ने लूटी महफिल


बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आयीं। इस दौरान अभिनेत्री नीले रंग का गाउन पहने दिखाई दीं, वहीं उनके पति ग्रे कोट-पैंट पहने नजर आए। रेड कार्पेट पर सनी और उनके पति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर मीडिया के सामने पोज दिए।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा