मोदी के आह्वान पर बालीवुड ने भी बढ़ चढ़कर जलाए दिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

मंबई। राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों में लाइट बंद कर कोरोना वायरस को हराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पूरे महाराष्ट्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर अपने मोबाइल फोन की फ्लैश, मोमबत्तियां और दीये जलाकर रोशनी की।

इसके साथ ही अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देखें कैसे सबने अपने घरों में दिये और मोमबत्तियां जलाई।

राकांपा प्रमुख शरद पवार, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर, अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ-साथ कई अन्य अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों और उनके परिवार ने भी दिये जलाकर प्रधानमंत्री का समर्थन किया।

 

राज्य के राज्यपाल बी एस कोश्यारी भी राजभवन परिसर में हाथ में मोमबत्ती पकड़े खड़े रहे। इस बीच, कुछ युवाओं ने बांद्रा, जुहू और अंधेरी जैसे इलाकों में मोटरसाइकिल पर रैलियां निकालीं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा