इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स को मिली एक गलती की इतनी बड़ी सजा कि आज कहीं के नहीं रहे...

By रेनू तिवारी | Nov 28, 2019

बॉलीवुड कल्चर में लक फेक्टर काफी देखा गया, जहां किसी की पहली फिल्म ही सुपरहिट हो जाती है वहीं कुछ लोगों को लंबा संघर्ष करना पड़ता है। सुपरहिट और सुपरफ्लॉप होने के अलावा बॉलीवुड में कुछ ऐसी हस्तियां हैं जिनका करियर चमका तो... लेकिन एक गलती के कारण वो तबाह हो गया। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन बॉलीवुड सितारों की कहानी जिसका करियर चंद सेकेंड की गलती के कारण बर्बाद हो गया-

मंदाकिनी (Mandakini)

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी का करियर बॉलीवुड में शिखर पर चल रहा था। मंदाकिनी अपनी 6 साल के करियर में 40 फिल्मों में काम कर चुकी थीं लेकिन एक पल भर की मिस्टेक ने उनके करियर को पानी में डूबो दिया। 1994 में मंदाकिनी को एक क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ लाइव टीवी पर देखा गया तो उनकी कुछ सेकेंड की वीडियो क्लिप की वजह से कंट्रोवर्सी खड़ी हो गयी थी। मंदाकिनी का सबसे बड़े क्रिमिनल के साथ तस्वीरों में आना ही उनके करियर के बर्बाद होने की वजह बना। इसके बाद जब पुलिस ने मंदाकिनी से मिलना चाहा तो वह वापस इंडिया नहीं आयी वह दुबई में ही रह रही थी। बाद में वह इंडिया वापस लौटी तो लोग उन्हें भूल चुके थे। मंदाकिनी के पास अब ज्यादा कुछ बॉलीवुड में करने को था ही नहीं। कुछ रिपोर्ट की माने तो कहा जाता है कि मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम का अफेयर था लेकिन मंदाकिनी ने अपने एक बयान में कहा था कि उस समय बॉलीवुड का कल्चर ही ऐसा था कि आप ऐसे लोगों को अनदेखा नहीं कर सकते थे। अब मंदाकिनी मुंबई में ही रहती है और योगा की क्लास देती हैं।

शक्ति कपूर (Shakti Kapoor)

शक्ति कपूर बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा है। एक समय में शक्ति कपूर को अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्माताओं में होड़ लगती थी। उनका विलेन और कॉमेडी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता था लेकिन 2005 में एक स्टिंग ऑपरेशन ने शक्ति कपूर के करियर को शिखर से फर्श पर पहुंचा दिया। इस स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर को कास्टिंग काउच का करते हुए पाया गया। वीडियो के मीडिया में आने के बाद शक्ति कपूर की सारी चमक मिट्टी में मिल गयी। स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद शक्ति कपूर के साथ कोई काम करने को तैयार नहीं था। वहीं शक्ति कपूर ने इस स्टिंग ऑपरेशन  को फेक बताया था।

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni)

90 के दशक में टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड से लेकर ड्रग तस्करी तक में जुड़ चुका है। कभी टॉप एक्ट्रेस में शुमार ममता आज गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। 2016 में ठाणे पुलिस ने ममता कुलकर्णी को ऐसे अभियुक्त के रूप में नामित किया जो ड्रग तस्करी करने में शामिल थी। ममता कुलकर्णी पर आरोप है कि वह अपने प्रेमी विक्की (विक्रम) गोस्वामी के साथ मिलकर ड्रग रैकेट चला रहा थी। ठाणे पुलिस ने ममता कुलकर्णी के खिलाफ वारंट भी जारी किया था जिसके बाद वह केन्या भाग गई थी। ममता कुलकर्णी ने केन्या से एक वीडियो भेज कर इन कहा था की वह किसी ड्रग तस्करी में शामिल नहीं है अब वह बॉलीवुड से दूर एक साध्वी की जिंदगी जी रही हैं।

शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja)

शाइनी आहूजा (जन्म 15 मई 1973) एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने 2003 में 'हज़ारोँ ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड जीता और उसके बाद गैंगस्टर, लाइफ इन ए मेट्रो, भूल भुलैया जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। शाइनी आहूजा का करियर बॉलीवुड में रफ्तार पकड़ ही रहा था कि एक ऐसी घटना हो गई जिससे उनका करियर तबाह हो गया। साल 2009 में शाइनी पर उनकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया। जिसके चलते उन्हें सात साल की सजा भुगतनी पड़ी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर