Bollywood Controversies 2022 | रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से लेकर बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा तक, बॉलीवुड के इन विवादों ने बिगाड़ा माहौल

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2022

साल 2022 में बॉलीवुड के अंदक काफी हलचल देखने को मिली। जहां एक तरफ आमिर खान की बड़े बजट में बनीं फिल्म लाल सिंह चढ्डा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुई वहीं दूसरी तरफ फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी चर्चा का विषय बनीं। द कश्मीर फाइल्स कोविड के बाद बॉलीवुड को बूस्ट करने में कामयाब हुई। इसके अलावा रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटौरी थी। आइये आपकों बताते हैं कि साल 2022 में सबसे ज्यादा विवाद किन मुद्दों पर देखने को मिला हैं।

इसे भी पढ़ें: Anushka Sharma | अनुष्का शर्मा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? क्या विराट कोहली थे वजह

 

रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट

साल 2022 के शीर्ष विवादों में से एक रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का था। पद्मावत में खिलजी का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने पेपर मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। उसने इस पिक के वायरल होने के बाद कई बड़े सितारों ने भी अपना रिएक्शन इस मुद्दे पर दिया था। देखते ही देखते रणवीर सिंह का फोटोशूट  यह एक विवाद में बदल गया। उनके खिलाफ एक एनजीओ ने महिलाओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। इसके बाद रणवीर सिंग ने भी अपना बयान रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर साझा किया था कि वायरल हुई कुछ तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई थी।

लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करें

आमिर खान और करीना कपूर खान की लाल सिंह की रिलीज से पहले ही चर्चा में बनीं हुई थी। आमिर खान और करीना कपूर के पुराने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म के बहिष्कार की मांग की थी। असहिष्णुता पर आमिर खान की टिप्पणियों से लोग काफी आहत थे। करीना कपूर ने भी एक बयान में कहा था कि वह किसी को फोर्स नहीं करती है उनकी फिल्में देखने के लिए। इसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर देखने को मिला। आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म साल की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनीं।

 

 

ब्रह्मास्त्र को लेकर विवाद

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को भी बॉयकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा। बैकलैश रणबीर कपूर के एक पुराने वीडियो को लेकर था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। जब टीम उज्जैन पहुंची तो वहां जमकर विरोध हुआ और सितारे महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश नहीं कर सके।

 

लाइगर पर विजय देवरकोंडा का 'अहंकार'

उम्मीद की जा रही थी कि लाइगर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि यह विवादों से घिरा रहा। इसे बहिष्कार की प्रवृत्ति का सामना करना पड़ा और विजय देवरकोंडा ने 'देख लेंगे' कहते हुए एक बयान दिया। उसके बाद एक सिनेमाघर मालिक ने कहा कि अभिनेता को अहंकार हो गया है।बाद में, स्टार ने उनसे मुलाकात की और इस मुद्दे को सुलझा लिया।


 

द कश्मीर फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इस साल की सबसे बड़ी हिट रही। हालांकि, यह विवादों से घिरा रही लेकिन अपने कंटेंट की सच्चाई के कारण फिल्म को बड़े स्तर पर लोगों ने पसंद किया। कई लोगों ने इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बताया। हाल ही में नादव लापिड ने इसे 'अश्लील और प्रोपगेंडा' करार दिया था।


 

अजय देवगन और किच्चा सुदीप

साल 2022 की शुरुआत में, अजय देवगन और किच्चा सुदीप हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा होने पर ट्विटर युद्ध में शामिल हो गए। अजय देवगन ने किच्छा सुदीप से पूछा था कि वह फिल्मों को हिंदी में डब क्यों करते हैं जब उन्होंने कहा था कि भाषा को अब राष्ट्रभाषा नहीं कहा जा सकता है।

 

आदिपुरूष में रावण के लुक पर विवाद

प्रभास की फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की तैयारी कर रही हैं। दर्शक लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। फिल्म को लेकर लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी कि 500 करोड़ में बन रही ओम राउत की फिल्म कुछ कमाल करके दिखाएगी लेकिन कार्टून वाले ग्राफिक्स को देखकर दर्शक नाराज हो गये। साथ ही रामायण पर आधारित फिल्म का इस्लामिकरण करने का भी निर्देशक पर आरोप लगा। फिल्म में रावण के लुक को एक आतंकवादी जैसा लुक दिया गया था। इस बात से हिंदू संगठन नाराज था। अब फिल्म में कुछ बदलाव के साथ मार्च में रिलीज किया जाएगा। 


 

काली मां का अपमान 

काली नाम की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें सड़कों पर मां काली के लुक को कैरी करती हुई एक माहिला सिगरेट पीते हुऐ दिखाई दे रही थी। फिल्म विवादों में आ गयी और इस पर जमकर हंगामा हुआ। 


प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला