Bollywood: राजकुमार संतोषी की ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’ फिल्म का पहला पोस्टर जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2022

मुंबई। आगामी पीरियड फिल्म ‘‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’’ के निर्माताओं ने मंगलवार को इसका पहला पोस्टर जारी किया जिसमें प्रमुख कलाकार दीपक अंतानी और चिन्मय मंडलेकर क्रमश: महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की भूमिका में दिखायी दे रहे हैं। मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का एक पोस्टर और टीजर जारी किया। इस बैनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘‘राजकुमार संतोषी आपके सामने सबसे बड़े ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’ की पहली झलक लेकर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Riteish Deshmukh की टीम ने की मीडिया से बदसलूकी? महालक्ष्मी मंदिर के बाहर एक्टर ने मांगी माफी

आपके नजदीकी सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।’’ एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म की कहानी संतोषी ने लिखी है और उन्होंने ही निर्देशन भी किया है। ‘गांधी गोडसे- एक युद्ध’ महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच दो बिल्कुल विपरीत विचारधाराओं का द्वन्द्व दिखाती है। इस फिल्म को संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी और पीवीआर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसमें संगीत मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। संतोषी के निर्देशन वाली आखिरी फिल्म 2013 में आयी शाहिद कपूर की ‘‘फटा पोस्टर निकला हीरो’’ थी।

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई