पर्रिकर के निधन से फिल्म जगत गमगीन, परिवार के प्रति जताई संवेदना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

मुंबई। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रितेश देशमुख और मधुर भंडारकर सहित हिन्दी फिल्म जगत की कई हस्तियों ने रविवार को शोक व्यक्त किया। पर्रिकर (63) का रविवार को पणजी के नजदीक स्थित अपने निजी आवास पर निधन हो गया। वह फरवरी 2018 से ही अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।

पर्रिकर के निधन पर शोक जताने वालों में रणदीप हुड्डा, अनुपम खेर, दक्षिण के अभिनेता सिद्धार्थ और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह