तारा सुतारिया का सच, कहा- शर्मीले लोगों के लिए बॉलीवुड में कोई जगह नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

मुंबई। नवोदित फिल्म अभिनेत्री तारा सुतारिया का मानना है कि अगर उन्हें बॉलीवुड में कदम जमाना है, तो उन्हें अधिक खुलने और पेशेवर बनने की जरुरत है। ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तारा सुतारिया ने कहा कि चाहे वह बाहरी व्यक्ति हो या उद्योग के किसी कलाकर का बच्चे, हिंदी फिल्म उद्योग में हर किसी के लिए काम के अवसर हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए इसमें कोई ज्यादा संघर्ष है। सिर्फ इतना है कि मैं अपने आवरण से थोड़ा निकलना चाहती हूं और उतनी शर्मिली नहीं होना चाहती हूं क्योंकि यह उन लोगों का उद्योग है जो बेहद आक्रामक उद्यमी हैं।

तारा ने यहां एक साक्षात्कार में कहा कि वे बहुत कठोर हैं और यहां संकोची या संवेदनशील लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए मुझे उस पर काम करने की जरूरत है। तारा की अगली फिल्म ‘‘मरजावाँ’’ है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप जवेरी ने किया है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल