विद्या बालन, शबाना आजमी समेत कई बॉलीवुड सितारे रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

मुम्बई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग के एक मामले में मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की प्रतिध्वनि ट्विटर पर भी सुनाई दी और फिल्मोद्योग के कई लोगों ने इसे ‘प्रतिशोध भरा’ और ‘मीडिया द्वारा चलाया जाने वाला मुकदमा’ करार दिया जबकि अन्य ने इसे कर्मफल और गलत कामों का नतीजा बताया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। उनपर सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है और मीडिया भी उन पर लगातार तीखे सवाल उठा रहा है। दक्षिण मुम्बई में एनसीबी कार्यालय से रिया जब बाहर गयीं तो उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिए हाथ हिलाया। सोनम कपूर, तापसी पन्नू, विद्या बालन, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर समेत फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रिया के साथ एकजुटता प्रकट की। इसके अलावा निर्देशक हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा, अलंकृता श्रीवास्तव और लेखिका अतिका चौहान ने रिया की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर, दीया मिर्जा और ऋचा चड्ढा भी रिया के समर्थन में उतरीं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा