अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के स्टार निभाएंगे भूमिका

By सत्य प्रकाश | Sep 10, 2021

अयोध्या।  अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव के साथ-साथ अयोध्या की रामलीला को भी और भी भव्यता के साथ प्रस्तुत करने की योजना बनाई जा रही है  जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कुछ नए चेहरे भी इस रामलीला में शिरकत करेंगे। जिसमें प्रमुख रुप से बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री सीता के रोल में नजर आएंगी तो वही अहिरावण की भूमिका में शक्ति कपूर नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: दीपोत्सव 2021 में फिर बनेगा विश्व रिकार्ड, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

 

सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को दर्शकों से बेहद  प्यार मिला और उसे 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा इसलिए अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार होने वाली रामलीला को इससे अधिक लोग देखेंगे ।

इसे भी पढ़ें: राम जन्मभूमि परिसर से सटी नजूल की भूमि पर चला बुल्डोजर

रामलीला में सीता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली पर मुझे यह  किरदार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसके लिए मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं तो वहीं  हनुमान के किरदार निभाने वाले अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की अयोध्या की रामलीला में भी उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया था और इस वर्ष भी वह इसी रोल में दिखाई देंगे। बिंदु दारा सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष जो कमियां रह गई थीं उन्हें इस वर्ष पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि अयोध्या की रामलीला को उसकी आध्यात्मिकता के  अनुसार प्रस्तुत किया जा सके।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे