Rajesh Khanna Death Anniversary: Bollywood सुपरस्टार की वो दीवानगी, जब 'Kaka' की एक झलक को तरसती थी भीड़

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2026

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की 18 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। राजेश खन्ना कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। जीवन के आखिरी पड़ाव में दवाइयों ने भी अपना असर करना बंद कर दिया था। अभिनेता के स्टारडम का वह आलम था कि वह जिस भी गली से निकलते थे, वहां पर लड़कियों की भीड़ लग जाया करती थी। उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती थी। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर सुपरस्टार राजेश खन्ना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद ने 39 साल में क्यों ली थी महासमाधि, जानें Belur Math का वो रहस्य

फिल्मी सफर

बता दें कि राजेश खन्ना ने कुल 180 फिल्मों और 163 फीचर फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 128 फिल्मों में मुख्य रोल किया था। साल 1969 में आई फिल्म 'आराधना' ने अभिनेता के फिल्मी करियर की दिशा बदल दी। 3 सालों में राजेश खन्ना ने लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

जब राजेश खन्ना से उनका स्टारडम संभाले नहीं संभला तो वह यह सोचने लगे थे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाएं। अभिनेता ने 'अपना देश', 'मेरे जीवन साथी', 'कटी पतंग', 'अमर प्रेम', 'नमक हराम' और 'आप की कसम' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थीं।

1970 के दशक में राजेश खन्ना के बंगले पर लड़कियों के इतने खत आते थे कि काका को खतों को पढ़ने के लिए अलग से एक शख्स रखना पड़ा था। जिनमें कई खत तो खून से लिखे होते थे। लड़कियां काका की फिल्में देखने से पहले सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर जाया करती थीं।

पर्सनल लाइफ

अभिनेता की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। साल 1973 में उन्होंने एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। उनकी दो बेटी ट्विंकल और रिंकी हुई। लेकिन 80 के दशक की शुरूआत में दोनों अलग रहने लगे थे। हालांकि उन्होंने कभी कानूनी तौर पर डिवोर्स नहीं लिया।

मृत्यु

वहीं 18 जुलाई 2012 को सुपरस्टार राजेश खन्ना ने 69 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

प्रमुख खबरें

दस साल में 150 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल

Mamata Banerjee का केंद्र पर प्रहार, Sonam Wangchuk के बहाने कहा - Democracy में बातचीत ही एकमात्र रास्ता

Sticker हटाने के लिए न करें Steel Scrubber का इस्तेमाल, ये Coconut Oil Hack बचाएगा आपके महंगे Utensils का लुक

डील कराने वालों को भी नहीं बख्श रहा ईरान, आगे का क्या है खौफनाक प्लान?