Bollywood Top Videos: दिशा पाटनी के बोल्ड अवतार से लेकर करण कुंद्रा के ऑटो में घूमने तक, देखें बॉलीवुड की वायरल वीडियो

By एकता | Jun 22, 2022

आये दिन बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक की कई हस्तियों की वीडियो सोशल मीडिया पर आती है और वायरल हो जाती है। आज भी कई सितारों की वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जहाँ एक तरफ मशहूर स्टारकिड सुहाना खान मुंबई में स्पॉट हुईं, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री दिशा पाटनी का हॉट वीडियो सोशल मीडिया पर कहर बरसा रहा है।

बॉलीवुड के किंग खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान आज मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे तस्वीरें खिचवाने के लिए रुकने को कहा, लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज कर के बिना तस्वीरें खिचवाएं ही वहां से चली गयी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सुहाना का वीडियो वायरल हो गया। अब लोग उन्हें उनके व्‍यवहार के लिए काफी गंदी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुहाना अगले साल ज़ोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: Bollywood Latest Updates: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई शहनाज़ गिल, लाल ड्रेस में नोरा फतेही ने बरपाया कहर

दिशा पाटनी ने शेयर की हद से ज्यादा बोल्ड वीडियो

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना दिशा पाटनी अपनी हॉटनेस के लिए जानी जाती है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में दिशा काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं और उनका बेहद ही बोल्ड अंदाज देखकर लोगों का हाल बेहाल हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

इसे भी पढ़ें: Pinkvilla Style Icons Awards के रेड कार्पेट पर नजर आई TejRan की रोमांटिक केमिस्ट्री, वायरल हुई तस्वीरें

ऑटो में घूमते नजर आये करण कुंद्रा

टेलीविज़न के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा को आज मुंबई में ऑटो में घूमते देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता ऑटो से उतरकर सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। करण के फैंस और सोशल मीडिया यूजर उनके इस व्यवहार से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)

इसे भी पढ़ें: Gym में पसीना बहाकर Esha Gupta ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, वीडियो देखकर लोगों का हुआ बुरा हाल

गुरमीत चौधरी ने पत्नी के साथ किया डांस

टेलीविज़न की पसंदीदा जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं और इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब हमारा बच्चा सो रहा होता है तो हम यही करते हैं ... डांसिंग मॉम डैड।" देबिना और गुरमीत का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने इस साल अप्रैल में अपनी बच्ची लियाना का स्वागत किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार, फलता उपचुनाव में BJP की शानदार जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ganga Dussehra: Haridwar से Kashi तक आस्था की डुबकी, जानें क्यों है ये दिन इतना पावन

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र