Bollywood Warp Up | जैस्मिन वालिया से हार्दिक पंड्या को हुआ फिर से प्यार! 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगा स्त्री 2 का कब्जा

By रेनू तिवारी | Aug 14, 2024

अभिनेता-मॉडल नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने पिछले महीने अपने तलाक की घोषणा की थी। अब, कुछ लोगों को लग रहा है कि हार्दिक पांड्या का जैस्मिन वालिया के साथ 'इश्क' चल रहा है। उनमें से कई ने ग्रीस में एक ही जगह से दोनों की अलग-अलग तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसमें कहा गया है कि वे साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। ब्रिटिश सिंगर और टेलीविज़न पर्सनालिटी जैस्मिन ने अंग्रेज़ी, पंजाबी और हिंदी में गाने रिलीज़ किए हैं। 2017 में, उन्होंने जैक नाइट के साथ अपना सिंगल बॉम डिग्गी रिलीज़ किया, और यह हिट रहा। उन्होंने सबसे पहले रियलिटी टीवी सीरीज़, द ओनली वे इज़ एसेक्स (2010) में काम किया। उन्होंने फ़रवरी 2014 में एक YouTube चैनल शुरू किया और जैक नाइट और ओली ग्रीन म्यूज़िक जैसे कलाकारों के साथ गाने के कवर अपलोड करना शुरू किया।

15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगा स्त्री '2' का कब्जा

एडवांस बुकिंग में छुड़ाए 'वेदा' समेत 9 फिल्मों के छक्के

फिल्म ने रिलीज से पहले अब तक 3.85 लाख टिकट बिक गए हैं

फिल्म ने अब तक 11.41 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है

..............................................................................................................

जूनियर एनटीआर को कलाई में चोट लगी है

जिम में वर्कआउट करते समय उन्हें चोट लगी है

चोट की खबर उनकी टीम ने एक बयान के जरिए दी

उन्हें फिर से एक्शन में आने में कुछ हफ्ते लगेंगे।

..............................................................................................................

फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर शेयर कर दिया है

ट्रेलर में आपातकाल का खौफनाक मंजर, 

भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता, 

खालिस्तान आंदोलन का उदय और 

जेपी आंदोलन सहित कई गंभीर विषयों को दिखाया गया है

कंगना ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है, 

बल्कि वह इसकी निर्माता भी हैं और उन्होंने 

भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है

जिन्होंने 1975 में आपातकाल लागू किया था

कंगना रनौत दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं

..............................................................................................................

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं

 हार्दिक पांड्या की जिंदगी में फिर एक हसीना आ गई है

हार्दिक पांड्या छुट्टियां मनाने ग्रीस गए हुए हैं 

और वहां से उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, 

जिसे देखने के बाद जाहिर हो गया है कि 

वो वहां अकेले नहीं है, बल्कि उनके साथ जैस्मिन वालिया हैं

दोनों ने ग्रीस के एक ही रिसॉर्ट से तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं

नताशा से सेपरेशन की वजह आज तक सामने नहीं आई है

..............................................................................................................

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir के धैर्य को कमजोरी न समझें, Centre पर भड़के Omar Abdullah, माँगी Statehood की समय-सीमा

PM मोदी का 3 देशों का दौरा खत्म, बोले- रिश्ते गहरे और Partnership मजबूत हुई

कल है Ravi Pradosh Vrat, इस Special पूजा विधि से करें Lord Shiva का अभिषेक, मिलेगा अक्षय पुण्य

Sidharth Shukla पर पुराने बयान को लेकर घिरीं Shilpa Shinde, Social Media पर यूजर्स ने उठाए गंभीर सवाल