Bollywood Wrap | संजय कपूर ने शादी के बाद दिया था पत्नी को धोखा, ट्रांसपेरेंट गाउन में बिपाशा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2022

महीप का खुलासा- संजय कपूर ने शादी के बाद उन्हें धोखा दिया

ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में बिपाशा बसु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड की बंग्ला ब्युटी बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर करते हुए किया था। बिपाशा ने इंस्टा पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नई फोटो शेयर की है। ब्लैक ट्रांसपेरेंट गाउन में बांग्ला ब्यूटी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: अलीबाग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा फार्महाउस, जानें कितना दिया सरकार को टेक्स

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ एक-दूसरे से अलग हुए

बॉलीवुड के सुपर और फिट कपल मानें जाने वाले दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की राहे अब हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गयी हैं। टाइगर श्रॉफ हाल ही में  'कॉफी विद करण' में आये थे जिसमें उन्होंने दिशा से अपने ब्रेकअप का खुलासा भी किया। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के दौरान टाइगर अपने और दिशा के ब्रेकअप की खबरों पर मोहर लगाते हुए नज़र आएंगे।

इसे भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने तैयार की अपनी अनोखी सेना, नये किरदारों के साथ शो को वापस लेकर आ रहे हैं कप्पू

410 करोड़ में बनीं है फिल्म Brahmastra, टेंशन में Starcast

प्रिंट और प्रचार खर्च को छोड़कर ब्रह्मास्त्र का आधिकारिक बजट 410 करोड़ रूपये है। यह अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म है और फिल्म के हर फ्रेम पर खर्च दिखाई देगा। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस बहुत बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। रिपोर्ट ऐसी भी है कि इसे इस स्तर पर रिलीज किया जाएगा जैसे पहले कभी भी हिंदी सिनेमा में नहीं किया गया। अयान की ने कहा था कि ट्रेलर में बस शानदार सीन के केवल कुछ ही अंश हैं। डिज्नी और धर्मा की पूरी टीम को भरोसा है कि ब्रह्मास्त्र न सिर्फ लोगों के दिलों में बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जादू बिखेरेगा। सूत्र ने आगे खुलासा किया। आपको बता दें कि इस समय बॉलीवुड की फिल्में रडार पर हैं। लगातार बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट करने का ट्रेड चल रहा हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार करने का ट्रेंड चलाया गया और फिल्म को भारी नुकसान सहना पड़ा। आमिर खान की फिल्म 180 करोड़ में पिछले चार साल से बन रही थी लेकिन फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा सकी। अब फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाया जा रहा है। अगर फिल्म पर इस ट्रेंड का असर हुआ तो मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता हैं। इसलिए फिल्म की टीम को इस बात का भी काफी डर सता रहा हैं।

ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई फिल्म Sita Ramam अब हिंदी में हुई रिलीज

तेलुगु, मलयालम और तमिल में ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद, मल्टी-स्टारर फिल्म 'सीता रामम्' हिंदी में रिलीज हो गयी है। इस अनाउंसमेंट को सुनकर फैंस गदगद हो रहे हैं। फिल्म दक्षिण भारतीय बाजार में एक ब्लॉकबस्टर हिट रही है और इसने 62.85 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसने 78 करोड़ रुपये की राशि हासिल की है। यह फिल्म हैंडसम हंक दुलकर सलमान के लिए अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पूरे साउथ पर राज करने के बाद अब वक्त आ गया है कि हिंदी सिनेमा को इसका स्वाद चखाया जाएं और इसके लिए अब फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज किया जा रहा है।

फिल्म 'सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 18 किलो वजन

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म सरबजीत के लिए अपने शारीरिक परिवर्तन से सभी को चौंका दिया था। अभिनेता ने फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अभिनय किया और उनकी फिल्म सरबजीत को खूब लोकप्रियता मिली थी। फिल्म ने कई बड़े सम्मानित अवॉर्ड भी जीते थे। अब अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म, स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए कई किलो वजन कम किया है। एक नए साक्षात्कार में, रणदीप ने खुलासा किया कि वह अपनी फिल्म के लिए पहले ही 18 किलो वजन कम कर चुके हैं। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता वर्तमान में फिल्म के लिए परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं।

अलीबाग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा फार्महाउस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय एशिया कप के कारण दुबई में हैं। विराट और अनुष्का हमारे देश के सबसे सम्मानित सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं। यह जोड़ी कई कारणों से बार-बार सुर्खियों में रही है। विराट इस बार सुर्खियों में क्रिकेट के कारण नहीं बल्कि अपने नये घर को लेकर हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पावर कपल ने अलीबाग में एक भव्य फार्महाउस खरीदा। अनुष्का और विराट ने फार्महाउस पर 19.24 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए है। उनका यह नया फार्महाउस ज़ीराड गांव के पास 8 एकड़ भूमि पर बना है। उन्होंने सरकार के खजाने यानी की टेक्स के भुगतान में 1.15 करोड़ रुपये भी जमा कराए। विराट कोहली के भाई विकास ने इस डील को बंद कर दिया था क्योंकि विराट एशिया कप टूर्नामेंट के लिए दुबई में हैं। उन्होंने कस्टम ड्यूटी में 3.35 लाख रुपये का भुगतान भी किया।

प्रमुख खबरें

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio

Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत