Bollywood Wrap up | Akshay Kumar ने किए महाकाल के दर्शन,कंगना रनौत ने पढ़े Shah Rukh Khan की तारीफ में कसीदें

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2023

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1991 में सौगंध से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने खुद को बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत करके बॉलीवुड में अपना नाम सुनहरे शब्दों नें दर्ज किया है। अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने अपने परिवार और क्रिकेटर शिखर धवन के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया। अक्षय कुमार जब मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो वहां पर काफी भीड़ इकठ्ठा थी। अक्षय कुमार का पूजा करके हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जानें कैसी थी Parineeti-Raghav की पहली मुलाकात, आप नेता ने खुद किया खुलासा

मशहूर निर्देशक पी वासु के निर्देशन में बनी चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच धूम मचा दी है। फैंस कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार थोड़ा सा बढ़ गया है। खबरें आ रही हैं कि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है। ड्रामा-हॉरर पहले 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही थी हालाँकि लाइका प्रोडक्शंस ने हाल ही में इसकी नई रिलीज़ डेट की घोषणा की।

अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' का एलान एक मज़ेदार टीजर के साथ किया है जिसे देखने के बाद आप बस फिल्म का इंतजार करेंगे। खिलाड़ी कुमार ने आज अपने 56 वें जन्मदिन पर इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन कास्ट के साथ एक फिल्म का एलान किया है। इस वीडियो में आपको अक्षय कुमार के अलावा इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स जैसे सुनील शेट्टी,संजय दत्त, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, परेश रावल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा जैसे एक्टर्स एक साथ नजर आ रहे हैं। इस टीजर के सामने आने के बाद फैंस  इन सभी कास्ट को एक साथ देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। 

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस धमाका कर रही है। फिल्म 'जवान' का डायरेक्शन करने वाली एटली कुमार (Altee Kumar) ने अपने करियर में 'मेर्सल', 'बिगिल', 'थेरी' जैसी फिल्मों को बना चुके हैं। एटली कुमार की इन फिल्मों को खूब पसंद किया गया है। वहीं, अब उनकी फिल्म 'जवान' को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म 'जवान' में लीड रोल करने वाले एक्टर शाहरुख खान और मेकर्स काफी खुश हैं। इसी बीच फिल्म 'जवान' पर बड़ा आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि एटली कुमार की 'जवान' तमिल फिल्म 'थाई नाडु' (Thaai Naadu) की कॉपी है। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर हैं। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल है। 

शाहरुख खान की फिल्म जवान बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान ने धमाकेदार अभिनय किया है। इसी बीच बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने फिल्म जवान में शाहरुख खान की एक्टिंग की तारीफ की है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि शाहरुख खान सिर्फ गले लगाने या गालों पर डिंपल पड़ने के लिए ही नहीं है। उन्होंने कहा कि किंग खान दुनिया को बचाने का संदेश देने में भी माहिर है। यही कारण हैं कि उन्हें सिनेमा का किंग भी कहा जाता है। बता दें कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इस वर्ष की शुरुआत में ही लगभग पांच साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। पठान के बाद जवान की रिलीज के साथ ही उन्होंने सबको बता दिया कि फिल्म इंडस्ट्री पर आज भी उनका राज चलता है।

सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव मौजूदा समय में लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए है। इस शो को जीतने के बाद एल्विश लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। आने वाले समय में एल्विश यादव म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। शनिवार को उन्होंने अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'हम तो दीवाने' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह बी टाउन ब्यूटी उर्वशी रौतेला के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के अलावा एल्विश यादव ने सॉन्ग की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी