Bollywood Wrap Up | डेट कर रहे हैं Ananya Pandey और Hardik Pandya? रिश्ते की ये है सच्चाई

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2024

अरमान मलिक-कृतिका सेक्स वीडियो विवाद: बिग बॉस ओटीटी 3 के निर्माताओं ने फर्जी क्लिप के खिलाफ साइबर अपराध में शिकायत दर्ज कराई। बिग बॉस ओटीटी 3 के निर्माताओं ने प्रतियोगियों और वास्तविक जीवन के जोड़े अरमान मलिक और कृतिका मलिक की 'डॉक्टर्ड' क्लिप के खिलाफ साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि अरमान और कृतिका ने घर की लाइट बंद होने के बाद चादर के नीचे अंतरंग होते हुए विवाद खड़ा कर दिया था। वीडियो वायरल हो गया और निर्माताओं पर 'अश्लीलता' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया।

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी में सिंघम सीरीज, सिम्बा और सूर्यवंशी की फिल्में शामिल हैं। सिंघम अगेन इस दिवाली बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार हैं।

..........................................................................................................

बिग बॉस ओटीटी 3 की ताजा अपडेट

कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी के बीच हुई लड़ाई

नहाकर खाना बनाने को लेकर घर में बजी जमकर लड़ाई

रणवीर शौरी टास्क जीतकर घर के नए कैप्टन बन गए हैं

वहीं अरमान मलिक और नैंजी के बीच काफी बहस हुई है

..........................................................................................................

Bigg Boss 18 को लेकर भी बड़ी खबर आयी है

बिग बॉस शो को मिला पहला कंफर्म कंटेस्टेंट

बीवी भी रह चुकी है 'बिग बॉस' की विनर

शोएब इब्राहिम बने बिग बॉस 18 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट

शोएब की बीवी दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस 12' का हिस्सा थीं

दीपिका कक्कड़ ने यह शो जीत लिया था

..........................................................................................................

माधुरी दीक्षित ने 'पुष्पा 2' के गाने में लगाया मराठी तड़का

माधुरी का डांस वीडियो देख अल्लू अर्जुन भी करेंगे तारीफ!

माधुरी दीक्षित का ये डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है 

वीडियो पर  फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं

..........................................................................................................

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या? 

अनन्या और हार्दिक के रिश्ते की ये है सच्चाई

अनन्या पांडे के एक क्लोज सोर्स ने बताया है

'एक्ट्रेस और हार्दिक पांड्या के अफेयर की बातों में कोई सच्चाई नहीं है

अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या ने अंबानी फैमिली के 

वेडिंग फंक्शन में एक साथ समय बिताया था 

क्योंकि उनकी वाइब्स मैच करती हैं

अनन्या पांडे जिनसे भी मिलती हैं तो उनके साथ फ्रेंडली हो जाती हैं 

ज्यादातर लोगों के साथ अच्छी तरह घुलमिल जाती हैं

ये खुशी का मौका था और सभी ने अच्छा समय बिताया

..........................................................................................................

मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन ने किया पोस्ट

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया

लिखा- 'पॉजिटिव बने रहने का मतलब ये नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी...

बल्कि इसका मतलब ये है कि चीजें चाहें कैसी भी हों, आप ठीक रहेंगे।' 

..........................................................................................................

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Women’s Day 2026 Special । सिर्फ पैसा नहीं, Self Respect और Decision Making बनाती है आपको आत्मनिर्भर

Adani Group ने बढ़ाया भारत का मान, UNESCO के World Engineering Day का बना पहला भारतीय भागीदार

जो लोग चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें भारत ने अपने अंदाज में सख्त जवाब दे दिया है

हिंदी पर सियासी संग्राम: L Murugan का CM Stalin को जवाब, PM Modi ने Tamil को दिलाया गौरव