Bollywood Wrap Up | Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट ने चलाया फोन, मनीषा रानी को ऑफर हुई फिल्म

By रेनू तिवारी | Aug 10, 2023

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के लव रिलेशनशिप के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं लेकिन हाल ही में कुछ दिन पहले यह खबरें आयी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। शायद टाइगर श्रॉफ को दिशा नाम काफी पसंद है। इस लिए ये नाम उनकी लाइफ से जाने का नाम नहीं ले रहा हैं। ब्रेकअप के बाद एक बार फिर से टाइगर को एक मिस्ट्रीगर्ल के साथ देखा गया। अभिनेता टाइगर श्रॉफ कथित तौर पर दिशा धानुका नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं। दोनों डेढ़ साल से अधिक समय से एक-दूसरे को जानते हैं और टाइगर का परिवार भी दीशा को पसंद करता है। टाइगर किसी के साथ जुड़े होने से इनकार करते हैं और पिछले दो सालों से सिंगल होने का दावा करते हैं। उन्हें अप्रैल में एक कार्यक्रम में दिशा के साथ देखा गया था, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि क्या दोनों के बीच समझौता हो गया है। 

गदर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा बनीं हुई है। सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभिनेता जितना संभव हो सके फिल्म को प्रमोट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल घायल नजर आ रहे हैं। एक सूत्र का कहना है कि सनी देओल और टीम स्टेज पर मैं निकला गड्डी लेके और अन्य मशहूर गानों पर डांस कर रहे थे। तभी सनी देओल के पैर में चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हवाईअड्डे पर, जब लोग सनी देओल की तस्वीरें लेने के लिए घिरे हुए थे, तो जाने-माने अभिनेता ने विनम्रतापूर्वक शटरबग्स को क्लिक न करने के लिए कहा। 

................................................................................................................

'बिग बॉस ओटीटी 2'विवादों में घिरा हुआ है

तस्वीरें वायरल हो रही है- पूजा भट्ट घर के अंदर फोन चला रही है

पूजा भट्ट घर के अंदर काफी स्ट्रोंग है, वह शो जीत सकती हैं

पूजा भट्ट की वायरल हो रही तस्वीरें इनका गेम बिगाड़ रही है

तस्वीरों की सच्चाई को लेकर अब अपडेट सामने आया है

फोन के साथ पूजा भट्ट की वायरल तस्वीरें फेक हैं

बिग बॉस खबरी ने वहीं तस्वीर बिना फोन के शेयर की है

बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स के ग्रुप बंटे हुए हैं

................................................................................................................

बिग बॉस ओटीटी में मनीषा रानी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया

मनीषा रानी को शो से बाहर आने से पहले ही ऑफर हुई फिल्म

मनीषा रानी के करीबी दोस्त ने इस बात का खुलासा किया है

डायरेक्टर मनीष किशोर ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया है

................................................................................................................

शैलेश लोढ़ा के साथ हुए विवाद पर बोले असित मोदी

Taarak Mehta के प्रोड्यूसर असित मोदी ने लगाया बड़ा आरोप

असित मोदी ने कहा- तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे शैलेश लोढ़ा!

असित मोदी ने कहा-शैलेश लोढ़ा ने केस जीतने के झूठे दावे किए हैं

असित मोदी ने कहा'हमने कभी पेमेंट करने से मना नहीं किया

................................................................................................................

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर'सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी

फिल्म 'जेलर'का फैंस ने काफी गर्मजोशी से स्वागत किया है

पहले शो में ही लोगों की दीवानगी रजनीकांत के लिए देखने को मिली

फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ और प्यार भी मिला

रिलीज होने के कुछ ही घंटों में लीक हुई रजनीकांत की 'जेलर'

अब मेकर्स को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही हैं

................................................................................................................

OMG 2 के सेंसर मामले पर पंकज त्रिपाठी ने दिया दो टूक जवाब

OMG 2 को मिले A सर्टिफिकेट को लेकर पंकज त्रिपाठी नाखुश है

पंकज ने कहा -12-17 वर्ष का लक्षित आयु वर्ग फिल्म नहीं देख पाएगा

सद्गुरु ने ओएमजी 2 को ए सर्टिफिकेट मिलने पर ट्वीट किया था 

ट्वीट पर अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है और उन्हें धन्यवाद दिया है

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!