Bollywood Wrap Up | रिया चक्रवर्ती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इरा खान और नुपुर शिखरे की उदयपुर में होगी ग्रेंड शादी

By रेनू तिवारी | Jan 05, 2024

आमिर खान की बेटी इरा खान की शाही शादी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अपनी शादी का पंजीकरण कराने के बाद इरा और नुपुर शिखारे 8-10 जनवरी तक उदयपुर में सामाजिक विवाह उत्सव मनाएंगे। भव्य शादी से पहले, आमिर अपने परिवार के साथ व्यवस्थाओं की देखभाल के लिए आज, 5 जनवरी को उदयपुर पहुंचेंगे।

लोकप्रिय रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस 17 हर दिन बेहद उत्साहित होता जा रहा है। हाल ही में अभिषेक कुमार को समर्थ जुरेल और ईशा मालविया के साथ उलझते हुए देखा गया था। यह लड़ाई घटना इतनी आगे बढ़ गई कि अभिषेक को समर्थ को थप्पड़ मारने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे सभी घरवाले सदमे में आ गए। बाद में अभिषेक समर्थ, ईशा और बिग बॉस से माफी मांगते नजर आए। हालाँकि, नेटिज़न्स अभिषेक के पूर्ण समर्थन में थे, क्योंकि समर्थ और ईशा अभिषेक को उनके 'मानसिक स्वास्थ्य' पर भड़काने के लिए बहुत आगे तक चले गए थे। वह दोनों लगातार अभिषेक को लगातार पोक कर रहे तथे। 

...............................................................................................................

रिया चक्रवर्ती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी CBI

रिया के खिलाफ CBI ने लुकआउट नोटिस जारी किया था

रिया ने लुकआउट नोटिस रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी

नए साल पर छुट्टियां मनाने के लिए रिया चक्रवर्ती विदेश गई थीं

बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक

विदेश जाने के लुक आउट नोटिस पर रोक लगा दी थी

CBI लुक आउट नोटिस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है

...............................................................................................................

वरुण धवन की दुल्हनिया 3 को लेकर आयी बड़ी अपडेट

आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी का होगा डी-एंड

दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट की जगह लेंगी जाह्नवी कपूर

फिल्म बवाल में भी साथ नजर आ चुके हैं जाह्नवी और वरुण 

...............................................................................................................

इरा खान और नुपुर शिखरे की उदयपुर में होगी ग्रेंड शादी

इरा और नुपुर ने 3 जनवरी को अपनी शादी को किया था पंजीकृत

अब उदयपुर में होगा आमिर खान की बेटी का ग्रेंड वेडिंग सेलेब्रेशन

उदयपुर पहुंचने लगा है दूल्हा-दुल्हन का पूरा परिवार

...............................................................................................................

नेहा पेंडसे को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है

टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के घर में हुई लाखों की चोरी

पुलिस ने एक्ट्रेस के नौकर को हिरासत में लिया है

नेहा पेंडसे ने कहा कि-मैं इस मामले पर बात करने में सहज नहीं हूं

मुझे तो ये भी नहीं पता कि ये न्यूज लीक कैसे हुई

 लेकिन हां ये सब बातें सच है। मेरे घर पर चोरी हुई है

...............................................................................................................

Bigg Boss 17 से एलिमिनेट हुए अभिषेक कुमार

अकिंता लोखंडे ने चली बड़ी चाल, अभिषेक को किया बाहर

कैप्टन बनने के बाद मिली थी अंकिता लोखंडे को पावर

आंकिता लोखंडे ने पावर के आड़ में अभिषेक को किया आउट

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत