Bollywood Wrap Up | इंटरनेट पर छाया Salman Khan का बाल्ड लुक, पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2023

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वह 98 वर्ष के थे। दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनने के बाद अभिनेता बिहार के बेलसंड स्थित अपने गांव पहुंचे। उनके पिता उनकी माँ के साथ वहीं रहते थे। पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "भारी मन से यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 साल का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज में अपने गांव जा रहे हैं।''

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ तहलका मचा रही है। फिल्म हर दिन जबरदस्त कमाई कर रही है। जबकि कई प्रशंसक और मशहूर हस्तियां पहले ही सनी की फिल्म और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा कर चुकी हैं। 'गदर 2' की समीक्षा करने वालों में नया नाम अभिनेत्री हेमा मालिनी का हैं। सप्ताहांत में अभिनेत्री ने गदर 2 देखी। थिएटर से बाहर निकलने के बाद में, उन्होंने लोगों से बात की कि और कहा कि फिल्म बहुत अच्छी है और उसे देखने में उन्हे आनंद आया। अब सनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। सनी की मां प्रकाश कौर हैं।

.........................................................................................................

टीवी एक्ट्रेस माही विज की बेटी तारा अस्पताल में भर्ती हो गई है

दवाएं खाने के बाद भी तारा का 104 से फीवर कम ही नहीं हो रहा था

सिर पर ठंडे पानी की पट्टियां भी रखी लेकिन टेम्परेचर कम नहीं हुआ

टेस्ट हुए तो पता चला कि तारा इन्फ्यूएंजा ए फ्लू से संक्रमित है

 ये रेस्पिरेट्री सिस्टम का सबसे वायरल इन्फेक्शन है

इसमें तेज बुखार बदन में दर्द, खांसी और अन्य लक्षण होते हैं

.........................................................................................................

पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी का 98 साल की उम्र में निधन

पंकज त्रिपाठी और  परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया

पिता के अंतिम संस्कार के लिए पंकज त्रिपाठी  गोपालगंज में हैं

.........................................................................................................

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इस समय उत्तर प्रदेश में हैं

पहले उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

रजनीकांत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की

इसके बाद वो अयोध्या पहुंचे और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए

हनुमानलला के दर्शन करके बोले-‘पूरी हुई सालों की प्रतीक्षा

.........................................................................................................

सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल

तस्वीरें देख फैंस को याद आए 20 साल पहले वाले भाईजान

सलमान खान ब्लैक जींस के साथ ब्लैक कलर की शर्ट पहने नजर आए

सलमान खान के बाल्ड लुक और क्लीन शेव ने दिखे

लोगों को भाईजान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है

.........................................................................................................

प्रमुख खबरें

अजित आगरकर के कार्यकाल पर बोले Wasim Jaffer, नतीजों के दम पर Chief Selector को बताया पूरी तरह सफल

भारत के LPG आयात में बड़ा बदलाव: अब 67% सप्लाई USA से, Puri ने बताया गेमचेंजर प्लान

India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी

Delhi-NCR की रफ्तार थमी, बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त; IMD का अलर्ट