सोशल मीडिया से जुड़ी बॉलीवुड की क्वीन कंगना, वीडियो रिलीज करके बताया क्यों रही इतने दिन दूर?

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2020

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने सोशल मीडिया को ज्वाइंन कर लिया है। कंगना रनौत अब अधिकारिक तौर से ट्विटर पर आ गयी है। अभी तक सोशल मीडिया पर जो कुछ भी ट्वीट आते थे वो कंगना की टीम की प्रोफाइल ती तरफ से आते थे। ट्विटर पर आते ही कंगना ने एक वीडियो रिलीज किया और उसमें बताया कि आखिर क्यों वह इतने टाइम तक सोशल मीडिया से दूर थी। कंगना ने बताया कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत के केस में आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले  के बाद उन्हें सोशल मीडिया की पावर पता चली। कंगना रनौत के ट्विटर पर आते ही आज #BollywoodQueenOnTwitter ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। आईये आपको बताते है कि कंगना नें अपने वीडियो में सोशल मीडिया के बारे में क्या बात कही-

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ने सोशल मीडिया को लेकर मेरा अपना नजरिया बदल दिया। कंगंना कहती है कि इस वर्ष मैंने सोशल मीडिया की शक्ति पर ध्यान दिया। हालांकि, मैंने देखा है कि कैसे पूरी दुनिया सुशांत के लिए लड़ने के लिए एक साथ आई और सफलता मिली, जिसने मुझे चीजों के बारे में सकारात्मक महसूस कराया। मुझे उम्मीद है कि अगर हम सब एक साथ हो जाएं, तो हम अपनी आवाज उठा सकते हैं और सुधार शुरू कर सकते हैं। यही कारण है कि इस महीने मैं ट्विटर से जुड़ गयी। मैं उत्साहित हूं। मैं आपकी निरंतर सहायता और सहयोग चाहती हूं। मैं इस अद्भुत यात्रा का इंतजार कर रही हूं जहां बहुत सारे अद्भुत लोग हैं। इस अवसर के लिए धन्यवाद।

सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद कंगना कई विषयों पर बात कर रही हैं। उन्होंने करण जौहर, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, आमिर खान और दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों को निशाना बनाया है। 

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video