Army Training Exercise Bomb Explodes | बीकानेर में भारतीय सेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बम विस्फोट, दो सैनिकों की मौत

By रेनू तिवारी | Dec 18, 2024

राजस्थान: बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आज (18 दिसंबर) प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टैंक में गोला-बारूद लोड करते समय कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया, एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा फायरिंग रेंज में इस सप्ताह यह दूसरी घातक घटना है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा, "घटना में सेना के दो जवानों की मौत हो गई है और एक घायल है।" विस्फोट की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

लूणकरणसर (बीकानेर) के सर्किल ऑफिसर नरेंद्र कुमार पूनिया ने कहा "तीन सैनिक टैंक के साथ अभ्यास कर रहे थे। विस्फोट में आशुतोष मिश्रा और जितेंद्र की मौत हो गई। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Air India छात्रों के लिए लेकर आई खास स्कीम, स्पेशल किराया किया पेश

जहां मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया से थे, वहीं जितेंद्र राजस्थान के दौसा से आए थे। उनके शवों को सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन ले जाया गया। रविवार (15 दिसंबर) को गनर चंद्र प्रकाश पटेल की मौत उस समय हो गई, जब वह बंदूक को टोइंग वाहन से जोड़ रहे थे। वाहन अचानक पीछे की ओर फिसल गया। पटेल गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रमुख खबरें

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात