Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाका, 10 की मौत, 30 हुए घायल... बढ़ सकता है आंकड़ा

By रितिका कमठान | Jul 30, 2023

पाकिस्तान रविवार को एक बार फिर से बड़े बम धमाके से दहल गया है। यहां रविवार को धमाका हुआ है। इस बम धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही धमाके में 50 से अधिक लोग बुरी तरह से जख्मी हैं और घायल हुए है। बता दें कि ये बम धमाका पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके के बाजौर में हुआ है।

इस विस्फोट के बाद स्थानीय पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक इस बैठक में हुए बम विस्फोट में लगभग 10 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग जख्मी हुए है। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक इस बम विस्फोट की घटना के बाद हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान के अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि विस्फोट कैसे हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरा इलाका घेराबंदी कर बंद कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

Gaganyaan Mission में देरी शुरुआती प्रक्रिया का हिस्सा, धैर्य रखें: Astronaut Angad Pratap

US Department of Homeland Security के ‘Mr Singh’ विज्ञापन पर विवाद, भड़के सिख और हिंदू संगठन

US Economy को बूस्ट देने के लिए Donald Trump का मास्टरस्ट्रोक, $5,000 Dividend Check का किया वादा

Shanghai में जन्म दर सुधारने के लिए Maternity Care हुआ पूरी तरह मुफ्त