काबुल:सिख गुरुद्वारा रोड पर हुए दो विस्फोट, पूरे इलाके को किया गया सील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2022

काबुल।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक सिख गुरुद्वारे के पास एक व्यस्त सड़क पर कम से कम दो विस्फोट हुए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। टोलो न्यूज ने धमाके का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि विस्फोट काबुल के कार्ते परवान इलाके में हुआ। कार्ते परवान गुरुद्वारा उसी क्षेत्र में स्थित है। फिलहाल विस्फोट में मारे गए लोगों की संख्या पता नहीं चल पाई है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ट्वीट किया, हम काबुल शहर में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हुए हमले की घटना से बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।