दिल्ली के गाजीपुर में लावारिस बैग में मिला बम, NSG ने बड़े गड्ढे में IED को डिफ्यूज किया

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2022

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर 2 के बाहर एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। स्पेशल सेल के अधिकारी मौके पर थे और विशिष्ट आतंकवाद निरोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को भी बुलाया गया। जानकारी के अनुसार बैग मिलने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए सुबह 10.20 बजे मिली। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मौके पर दमकल की गाड़ियां भी भेजी गईं। बैग को खोलने पर अंदर से बम मिला। जिसे पहले बम निरोधक दस्ते ने बाहर ही डिफ्यूज करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसे एक गड्ढे में डालकर डिफ्यूज किया गया।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के मामले बढ़ रहे, लेकिन मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम: केजरीवाल

आईईडी होने की जानकारी मिली जिसके बाद जेसीबी के जरिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया। फिर एनएसडी के बड़े दस्ते ने आईईडी को गड्डे में डाल कर डिफ्यूज किया गया। बैग मिलने के साथ ही पुलिस अब आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर बैग यहां पर किसने रखा। 

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती