बम की अफवाह : मंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2023

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एमआईए) प्राधिकारियों ने एक विमान में विस्फोटक होने का दावा करने वाला ई-मेल मिलने के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे के प्राधिकारियों ने बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर ईमेल देखा और शहर पुलिस को इस बारे में तुरंत सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने हवाई अड्डे की विस्तृत तलाशी ली।

शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त जांच चौकी स्थापित करके हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने सुरक्षा जांच की।

बाजपे के पुलिस निरीक्षक ने हवाई अड्डा प्राधिकारियों के साथ बैठक भी की। स्थानीय अदालत से अनुमति मिलने के बाद बाजपे पुलिस ने अडाणी हवाई अड्डे के प्राधिकारियों की एक शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें