By रितिका कमठान | Aug 22, 2024
मुंबई से तिरुवनंतपुरम पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिली है। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर से ये जानकारी दी गई है। बम की धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई है।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट ने भी बयान जारी किया है, जिसके अनुसार 22 अगस्त को सुबह 7
30बजे बम की धमकी की सूचना AI 657 (BOM-TRV) ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ शेयर की। इसके बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई। विमान को लैंड करवाया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद इसे आइसोलेशन बे पार्क में रखा गया है, जहां अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी सुबह साढ़े सात बजे दी जिसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। सूत्रों ने बताया, ‘‘ सभी सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है।’’ अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी।