Singapore के ‘एयर बेस’ में बम की धमकी मिली, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

सिंगापुर के ‘पाया लेबर एयर बेस’ में बम की धमकी मिली जिसे जांच के बाद फर्जी पाया गया। मीडिया में प्रसारित खबरों में यह जानकारी दी गई। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ समाचार पत्र ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि ‘रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स’ को देश के सबसे बड़े ‘एयर बेस’ में बम विस्फोट किए जाने की एक ऑनलाइन पोस्ट के जरिए शुक्रवार को धमकी दी गई।

पोस्ट में धमकी दी गई थी कि एक तय समय और तारीख पर एयर बेस के भीतर बम विस्फोट किया जाएगा। सिंगापुर तीन से आठ फरवरी के बीच रक्षा-केंद्रित एयर शो की मेजबानी करने वाला है।

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम भी कई प्रसिद्ध सैन्य एरोबेटिक टीम के साथ कदम से कदम मिलाते हुए ‘सिंगापुर एयरशो 2026’ में उड़ान प्रदर्शन करेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस फर्जी धमकी के मामले में जांच जारी है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Money Laundering पर ED का बड़ा एक्शन, Delhi-Goa समेत 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Hormuz में ईरान का माइन गेम, US Peace Deal के बावजूद Global Oil Supply पर मंडराया संकट

Bhawanipur में हार नहीं मानी, Suvendu Adhikari के खिलाफ High Court पहुंचीं Mamata Banerjee

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत