मुंबई और नागपुर की कई अदालतों को बम की धमकियां, ईमेल मिलने से हड़कंप

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

महाराष्ट्र के मुंबई और नागपुर में गुरुवार को कई अदालतों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और अदालती कार्यवाही अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गईमुंबई की कई अदालतों में धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें बॉम्बे हाई कोर्ट, बांद्रा मेट्रोपॉलिटन कोर्ट, अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट और फोर्ट कोर्ट परिसर शामिल हैंसूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने धमकी भेजने वाले ईमेल आईडी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कीसभी अदालती परिसरों की गहन जांच की गई और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली हैएहतियात के तौर पर अदालती कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गईबॉम्बे हाई कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड की टीमों ने परिसर के अंदर विस्तृत तलाशी अभियान चलाया

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

Mansarovar Yatra पर फंसे लोगों को तमिलनाडु सरकार बचा रही है, 20 की काठमांडू से वापसी जारी

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे U19 Team में शामिल, Australia से भिड़ने को तैयार!

Meta ने US में 18 अरब डॉलर के समझौते से निपटाया मुकदमा, सुरक्षा नियम बदलेंगे

UP में Ganga Expressway की गुणवत्ता पर सवाल, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा!