सुशांत सिंह राजपूत की बहन को लगा बड़ा झटका, बॉम्बे हाईकोर्ट का FIR रद्द करने से इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

मुम्बई। बंबई उच्च न्यायालय ने अपने भाई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने को लेकर प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी को खारिज करने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने हालांकि राजपूत की दूसरी बहन मीतू सिंह के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत है लेकिन मीतू सिंह के खिलाफ मामला नहीं टिकता है। दोनों ही बहनों ने सुशांत सिंह राजपूत के चिंता/अवसाद संबंधी मुद्दों के सिलसिले में उनके लिए मेडिकल पर्ची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस