Mumbai में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर 23 जनवरी को सुनवाई होगी : उच्च न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह महानगर में ‘‘मध्यम’’ स्तर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) से संतुष्ट नहीं है और कहा कि वह वायु प्रदूषण के मुद्दे पर 23 जनवरी को विचार करेगा।

मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति सुमन श्याम की पीठ ने शहर में वर्तमान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के बारे में जानकारी मांगी। बीएमसी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एस यू कामदार ने बताया कि एक्यूआई 100 से 140 के बीच मध्यम स्तर का है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के आंकड़ों से स्पष्ट रूप से असंतुष्ट होते हुए अदालत ने टिप्पणी की, ‘‘हम मध्यम स्तर से संतुष्ट नहीं हैं।’’ कामदार ने दलील दी कि बीएमसी ने वायु प्रदूषण की स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए हैं और एक हलफनामा प्रस्तुत किया। अदालत ने कहा कि वह शुक्रवार को इस मुद्दे पर विचार करेगी।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात

गांधीनगर में FIR दर्ज: Congress MLA Jignesh Mevani पर पुलिस थाने में हंगामा करने का आरोप